ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़गंगोलीहाट दूनी चहज सड़क बदहाल होने से आक्रोश

गंगोलीहाट दूनी चहज सड़क बदहाल होने से आक्रोश

दूनी से चहज तक की सात किमी सड़क का डामर उखड़ने लगा है। जिससे क्षेत्र वासियों में कार्यदायी संस्था के खिलाफ आक्रोश है। दूनी चहज सड़क पर लोनिवि ने वर्ष 2013-14 में सड़क निर्माण का कार्य किया था। लेकिन...

गंगोलीहाट दूनी चहज सड़क बदहाल होने से आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 24 Apr 2019 02:33 PM
ऐप पर पढ़ें

दूनी से चहज तक की सात किमी सड़क का डामर उखड़ने लगा है। जिससे क्षेत्र वासियों में कार्यदायी संस्था के खिलाफ आक्रोश है। दूनी चहज सड़क पर लोनिवि ने वर्ष 2013-14 में सड़क निर्माण का कार्य किया था। लेकिन सड़क पर किया गया डामर अब उखड़ने लगा है। जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी इन गड्ढों पर भरने लगता है। जिससे सड़क और भी खस्ताहाल हो गई है। अनेक बार लोनिवि के अधिकारियों और शासन को पत्र लिखकर सड़क में डामर करने की मांग की गई है। लेकिन अभी तक विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की है। ग्रामीण नंदन सिंह ने बताया की सड़क मार्ग का प्रयोग बेल पट्टी क्षेत्र के 12 से अधिक गांव की 10 हजार से अधिक की आबादी करती है। लोग अपने काम के लिए रोज तहसील और जिला मुख्यालय जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। कहा समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें