Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsGangolihat Police Educates Public on Rising Online Fraud Risks

ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में बताया
संक्षेप:
पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में वृद्धि पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया। थानाध्यक्ष कैलाश चन्द्र जोशी ने व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, और वरिष्ठ नागरिकों...
Sep 08, 2025 03:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने थाना परिसर में बैठक कर लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष कैलाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर के व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, पीस कमेटी व वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जोशी ने कहा कि साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। कहा कि सतर्कता से ही जालसाजों के चंगुल में आने से बचा जा सकता है। थानाध्यक्ष जोशी ने लोगों से यातायात नियमों का भी पालन करने को कहा।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


