Pithoragarh News: महाविद्यालय के छात्रों को योजनाओं की जानकारी दी
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: गंगोलीहाट के शहीद पवन सिंह सुगड़ा महाविद्यालय में विकसित भारत 2047 विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बोहरा और डॉ. वीरू ने वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की प्राध्यापक डॉ. ममता ने किया। इसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, रेड क्रॉस स्वयंसेवी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Pithoragarh News: गंगोलीहाट। शहीद पवन सिंह सुगड़ा महाविद्यालय में विकसित भारत 2047 विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बोहरा व डॉ. वीरू ने 2047 की परिकल्पना पर अपने-अपने विचार रखे। संचालन हिंदी विभाग की प्राध्यापक डॉ. ममता ने किया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. हेमा मेहरा, प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार टम्टा, डॉ. ओमकार चतुर्वेदी, डॉ. नरेश कापड़ी, डॉ. द्विजेश कुमार सहित कर्मचारीगण, रेड क्रॉस स्वयंसेवी व विद्यार्थी मौजूद रहे।

