ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुआ ताजा हिमपात, ठंड बढ़ी

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुआ ताजा हिमपात, ठंड बढ़ी

तहसील मुख्यालय में सुबह से ही आसमान में बादल छाए। दोपहर बाद निचले इलाकों में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फ से यहां के तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को दोपहर बाद उच्च...

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुआ ताजा हिमपात, ठंड बढ़ी
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 28 Oct 2017 04:59 PM
ऐप पर पढ़ें

तहसील मुख्यालय में सुबह से ही आसमान में बादल छाए। दोपहर बाद निचले इलाकों में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फ से यहां के तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को दोपहर बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला। जिसके बाद पंचाचूली, हसलिंग, राजरंभा और छिपलाकेदार में बर्फबारी हुई। वहीं मुनस्यारी बाजार और निचले इलाकों में बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश के बाद यहां के तापमान में गिरावट आई है। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिस कारण सीमांत जनपद में ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों के साथ ही हीटर का सहारा ले रहे हैं। इधर जिला मुख्यालय में भी बादल छाए रहने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें