बेरीनाग में 100 लोगों का नि:शुल्क उपचार हुआ
बेरीनाग में पूर्व सैनिक संगठन, व्यापार संघ और प्राइम हॉस्पिटल लाइफ केयर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें जनरल मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। लोगों को नि:शुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गई।

बेरीनाग। नगर में पूर्व सैनिक संगठन, व्यापार संघ व प्राइम हॉस्पिटल लाइफ केयर की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।शिविर के दौरान जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, हड्डी व जोड़ रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने लोगों के स्वास्थ्य, बीपी व शुगर की जांच की। बताया शिविर में 100 से अधिक लोगों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइया भी वितरित की गई। शिविर में पहुंचे लोगों ने क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने की पहल की सराहना की। शिविर में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. हरीश पाटनी, डॉ. अर्जुन सिंह बोरा, डॉ. विमल बोरा, गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. सुधा पाटनी, डॉ. फैजान अंसारी, भावना भोर, विकास वेदी, रोमन प्रजापति, संजीव मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


