ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़ग्रेटर नोयडा से पैदल चलकर पिथौरागढ़ पहुंचे पांच युवक

ग्रेटर नोयडा से पैदल चलकर पिथौरागढ़ पहुंचे पांच युवक

जिले के चार युवक ग्रेटर नोयडा से 480किमी का सफर कर पिथौरागढ़ पहुंच गए। लॉकडाउन के चलते उनकी कंपनी बंद हो गई। जिस कारण उन्हें यहां आना पड़ा। चलते चलते उनके पैरों में छाले पड़ गए। लेकिन उन्होंने...

ग्रेटर नोयडा से पैदल चलकर पिथौरागढ़ पहुंचे पांच युवक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 01 Apr 2020 04:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के चार युवक ग्रेटर नोयडा से 480किमी का सफर कर पिथौरागढ़ पहुंच गए। लॉकडाउन के चलते उनकी कंपनी बंद हो गई। जिस कारण उन्हें यहां आना पड़ा। चलते चलते उनके पैरों में छाले पड़ गए। लेकिन उन्होंने पिथौरागढ़ पहुंचकर ही दम लिया। यहां पर सभी को महाविद्यालय में रखा गया है। डीडीहाट के नंदन सिंह ने बताया की कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के कारण वह 330किमी पैदल यात्रा कर 1अप्रैल को यहां पहुंचे। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लागू रहा। लेकिन 23 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई। कंपनी भी बंद हो गई। 27 मार्च की शाम को ग्रेटर नोयडा से यात्रा शुरू की। पांच दिन की यात्रा के बाद मंगलवार को वह यहां पहुंचे। यहां पर उनकी जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी। इनमें से एक चंडाक का है। उसे मंगलवार को ही घर चले गए। नंदन ने बताया कि प्लेन क्षेत्र में लगातार चलते रहे। पहाड़ में आकर हल्द्वानी, अल्मोड़ा रोके। जहां पर रहने के अच्छे इंतजाम थे। सोमवार को अल्मोड़ा में 20 किमी का सफर वाहन से करने के बाद 1अप्रैल को 10बजे पैदल ही यहां पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से डीडीहाट जाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें