खुशी एचपीवी वैक्सीन लगाने वाली पहली किशोरी बनीं
सीमांत की खुशी एचपीवी वैक्सीन लगाने वाली पहली किशोरी बनीं हैं, जो सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए है। शनिवार को जिला महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया। इस अभियान को बेटियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

सीमांत की खुशी सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाने वाली पहली किशोरी बनीं है। शनिवार को वैक्सीनेशन के शुभारंभ पर जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने खुशी को वैक्सीन लगाई। वक्ताओं ने अभियान को बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नगर के हरगोविंद पंत जिला महिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने रिबन काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान देश भर की बच्चियों के लिए एक वरदान साबित होगा। इस दौरान डीएम आशीष कुमार भटगाई, दायित्वधारी गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल, एसीएमओ डॉ. प्रशांत कौशिक, पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, हेमचंद्र जोशी, मनोज सामंत, अंजली, अनुपमा, किरण, हिना आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



