ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़नामती चेटा बगड़ में करंट लगने से बुजुर्ग झुलसा

नामती चेटा बगड़ में करंट लगने से बुजुर्ग झुलसा

बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपद की सीमा से सटे क्षेत्र में करंट लगने से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया...

नामती चेटा बगड़ में करंट लगने से बुजुर्ग झुलसा
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Tue, 13 Mar 2018 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें

बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपद की सीमा से सटे क्षेत्र में करंट लगने से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।

गत दिवस 85 किमी दूर कपकोट के नामती चेटा बगड़ ग्राम में कुंजर सिंह (50) अपरान्ह घर के पास ही पेड़ पर चढ़कर घास काट रहे थे। इस दौरान टहनी काटते समय उनकी आंसी पेड़ों के बीच लटकते नंगे बिजली के तार को छू गई। जिससे उनके हाथ पैर बुरी तरह झुलस गए। हादसे में वो पेड़ से नीचे गिर गए। जिस कारण उनका दायां हाथ टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ लेकर आए। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित गरीब परिवार से है। जिसके दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने जिला प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें