ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़गंगोलीहाट में सिलेंडर लीक होने से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

गंगोलीहाट में सिलेंडर लीक होने से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

बोकटा गांव में एक मकान में रसाई गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग से मकान के तीसरी मंजिल में बने कमरे जलकर पूरी तरह से स्वाहा हो गए। आग से लाखों रुपये का सामान भी जकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी...

गंगोलीहाट में सिलेंडर लीक होने से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Thu, 01 Mar 2018 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बोकटा गांव में एक मकान में रसाई गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग से मकान के तीसरी मंजिल में बने कमरे जलकर पूरी तरह से स्वाहा हो गए। आग से लाखों रुपये का सामान भी जकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गुरुवार को तहसील मुख्यालय से करीब 17 किमी दूर बोकटा गांव निवासी मोहनी देवी(70) पत्नी स्व. जमन सिंह के तीसरी मंजिल में बने रसोई घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और तीसरी मंजिल में बने कमरे जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी उदय सिंह ने मंदिर में होली गायन कर रहे ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दूरभाष से गंगोलीहाट तहसील और थाने को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों, प्रशासन और पुलिस की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें तब तक भयानक रुप ले चुकी थी। आग से मोहिनी देवी के बढ़े पुत्र कृष्ण सिंह के तीसरे मंजिल में रखा बहूमूल्य सामान सोफा, डबल बैड, अलमारी, दो तोला सोना, जेवरात, 24 हजार नकदी और छोटे बेटे गंगा सिंह का सोफा सहित खाद्य सामाग्री व बर्तन तथा कपड़े जलकर राख हो गए थे। कड़ी डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना के समय घर में ही थी मोहिनी देवी और उनकी बहू

गंगोलीहाट। घटना के समय मोहिनी देवी व उनकी छोटी बहू घर पर ही थी। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की दौड़े। ग्रामीणों ने सर्वप्रथम मोहिनी देवी और उनकी बहू को किसी तरह मकान से बाहर निकाला।

मंदिर में होली खेल रहे थे सभी लोग

गंगोलीहाट। ग्राम प्रधान बोकटा मनोहर सिंह ने कहा कि गांव के मंदिर में होली का आयोजन किया गया था। घटना के समय सभी ग्रामीण होली गायन के लिए मंन्दिर में एकत्रित हुए थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सर्तकता के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें