Pithoragarh News: फार्मासिस्ट बिष्ट को भावभीनी विदाई दी
Pithoragarh News: पांखू पशु चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट गिरधर सिंह बिष्ट के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Pithoragarh News: थल। पशु चिकित्सालय पांखू में तैनात फार्मासिस्ट गिरधर सिंह बिष्ट के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम में पांखू से पशु चिकित्सालय बेरीनाग स्थानांतरण होने पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें माता कोटगाड़ी मंदिर की फोटो भेंट कर तथा फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और लोगों ने फार्मासिस्ट बिष्ट के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। बिष्ट ने सभी लोगों का सहयोग और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह कार्की, हरीश सिंह महरा, पुष्कर सिंह बठकोरा, सूबेदार उमेद सिंह कार्की, केशर सिंह महरा, महेश राम, लक्ष्मण सिंह कार्की, प्रवीण सिंह कार्की सहित कई लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


