ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Mar 15, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

जनपद की ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार हो गया है। बेरीनाग, मूनाकोट, विण, कनालीछीना, डीडीहाट के ग्राम प्रधानों को जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। बैठक में नवीन कापडी, सुमन बिष्ट को संरक्षक और अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में नियुक्त किया गया।

ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

जनपद की ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार हो गया है। बेरीनाग, मूनाकोट, विण, कनालीछीना, डीडीहाट सहित अन्य ब्लाक के ग्राम प्रधानों को जिला कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। नगर के एक होटल में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद जिले की कार्यकारिणी का गठन हुआ। नवीन कापडी, सुमन बिष्ट को संरक्षक, सूरज अजगला, विमला रावत, देवेंद्र सिंह, बलवीर सिंह खाती, रेनू पाण्डेय, कंचन रोडियाल, अनीता चंद, त्रिभुवन पाण्डेय, हेमा चंद को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।