ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़कारगिल युद्ध के 21 साल बाद भी शहीदों के नाम पर हुई घोषणाएं अधूरी

कारगिल युद्ध के 21 साल बाद भी शहीदों के नाम पर हुई घोषणाएं अधूरी

नगर के द एशियन एकेडमी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शनिवार को विद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान...

कारगिल युद्ध के 21 साल बाद भी शहीदों के नाम पर हुई घोषणाएं अधूरी
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 24 Jul 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के द एशियन एकेडमी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शनिवार को विद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गुरु दत्तात्रेय की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बाद में लोगों ने हिमालयन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर पंच दशनाम जूना अखाड़ा स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि महाराज को सम्मानित किया। महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद ने कहा कि महापुरूष स्वभाव से ही सरल और सुहृदय होते हैं। उनका जन्म ही लोक कल्याण के लिए होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को महापुरूषों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। कहा कि व्यक्तित्व निर्माण के लिए हमें अपनी मूल संस्कृति को जानना होगा। कार्यक्रम का संचालन ललित शौर्य, प्रधानाचार्य यशोदा पाठक व कमलेश पाल ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन के एमएस बोरा, डीएस धामी, मनोहर धामी, टीम सत्कर्मा के उमेश, भूपेश बिष्ट, हरीश धामी, केल्विन धामी मौजूद रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें