130 इन्फैंट्री बटालियन करेगा पर्यावरण सप्ताह का आयोजन
पिथौरागढ़ में 130 इन्फैंट्री बटालियन ईको कुमाऊं द्वारा 2 से 5 जून तक पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यालयी छात्रों के लिए कार्यक्रम, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और चित्रकला प्रतियोगिता शामिल हैं। बटालियन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

पिथौरागढ़। 130 इन्फैंट्री बटालियन ईको कुमाऊं की ओर से दो से पांच जून तक नगर क्षेत्र में पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी ने बताया कि विद्यालयी छात्रों के लिए यूनिट नर्सरी भ्रमण, पौधशाला तकनीकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर यक्षावती नदी के किनारे, चंडाक हिल्स, छावनी क्षेत्र व विभिन्न ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण को जागरूक किया जाएगा। साथ ही डॉन बॉस्को स्कूल में पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम व वृक्षारोपण गतिविधियां का भी आयोजन किया जाएगा। बटालियन के सदस्यों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान में शामिल होने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


