Pithoragarh News: इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न विश्वेरसैरया को किया याद
Pithoragarh News: इंजीनियर्स-डे पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया गया। अभियंताओं ने भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया को याद किया और उनके योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम में विभिन्न आयोजनों के साथमहत्वपूर्ण वक्ताओं ने विकास में इंजीनियरों की भूमिका को उजागर किया। बैटमिंटन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत में इंजीनियर्स-डे धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को जिला मुख्यालय से लेकर धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, अस्कोट, बेरीनाग, गंगोलीहाट में अभियंताओं ने इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया को याद कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने विश्वेसरैया को भारतीय विकास का जनक कहा। नगर के टकाना स्थित संगठन भवन में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इंजीनियरों ने भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेसरैया और अभियंता आरके दत्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ई. कमलकांत जोशी, ललित मोहन जोशी, प्रकाश जोशी, एल पी जोशी, संजय वर्मा, महिपाल सिंह डोबाल, गुंजन मंगला, तनुजा तिवारी पंत आदि ने कहा कि डॉ. विश्वेसरैया ने आधुनिक भारत की रचना कर देश को एक नया रुप दिया।
कहा कि देश के कई नदियों के बांध और पुल को कामयाब व मजबूत बनाने के पीछे एम विश्वेसरैया का बहुत बड़ा योगदान रहा है। देश में बढ़ती पानी की समस्या को भी उनके ही प्रयासों से दूर करने में मदद मिली। कहा आज का दिन यानी इंजीनियर्स डे उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने तकनीक के जरिये विकास को गति दी है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शाम को भाटकोट में बैटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। संचालन मनोज उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा सदियों से इंजीनियर्स ही विकास की नींव ने रखते आए हैं।इस दौरान जिलाध्यक्ष ई. प्रदीप नेगी, संजय वर्मा, एलएम जोशी, दीपक गुरुरानी, मनीष पंत, दिनेश पांडे, हेम चंद आर्य, नीरज गिरी, सूरज कोहली, जितेंद्र कुमार, मनीष पंत, मनोज खाती, दीपक बिष्ट, रवींद्र खड़ायत, प्रदीप कुमार, कमल भट्ट, ललित उप्रेती, दीपक कुमार, प्रवीण धामी, विजय राठौर, दीपा बोरा, बीना पांडे, चंद्रकला, कमलेश, ललित चंद्र, दीपक टम्टा, प्रकाश जोशी, लवकेश कुमार, कमलकांत जोशी आदि मौजूद रहे।

