मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी
पिथौरागढ़ में भीम सिंह वल्दिया की पुण्यतिथि पर छह मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी गई। सुरभि सेवा समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्वास्थ्य पर जानकारी दी गई और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजयी छात्रों को सम्मानित किया गया।

पिथौरागढ़। राइंका आठगांव शिलिंग में भीम सिंह वल्दिया की पुण्यतिथि में छह मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी गई। सुरभि सेवा समिति के ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महेश मखौलिया ने कहा प्रतिभाशाली बच्चे देश की धरोहर है। जिन्हें प्रोत्साहन देना हमारा फर्ज है। लक्ष्मी वल्दिया ने कहा कि उनके पति इसी गांव के थे। जिनकी स्मृति में 2012 से छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य योजना की चंद्रा चौहान ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। बाद में बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी नौ छात्रों को छाता व दो अच्छे गायकों को हॉटकेश देकर सम्मानित किया गया।
समिति के सचिव मोहन चन्द्र पाठक ने कहा हमारा उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के प्रतिभाशाली बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाना है। संचालन डॉ. दीपक कापड़ी ने किया। कार्यक्रम में जेसी पंत, जीवन तिवारी, मधु भट्ट, दीपा खाती, जेएस धामी, प्रधानाचार्य रवीश जोशी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


