ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़प्लास्टिक मुक्त हिमालय बनाने पर जोर दिया

प्लास्टिक मुक्त हिमालय बनाने पर जोर दिया

चौदास क्षेत्र में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालया पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल ने नारायण आश्रम के सहयोग से अंतरार्राष्ट्रीय जैव विवधता दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

प्लास्टिक मुक्त हिमालय बनाने पर जोर दिया
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 25 May 2018 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

चौदास क्षेत्र में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालया पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल ने नारायण आश्रम के सहयोग से अंतरार्राष्ट्रीय जैव विवधता दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 10 ग्राम पंचायतों के 90 कास्तकारों और 9 स्कूलों के 60बच्चों और 8 अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। चौदास में हुए कार्यक्रम में परियोजना के वैज्ञानिक डॉ. संदीप रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को औषधीय पादपों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जड़ी बूटी के संरक्षण एंव कृषिकरण पर जोर दिया। इस दौरान नारायण आश्रम समिति के अध्यक्ष शौलेश महादेविया ने और रमेश चंद्र पैठाणी ने प्लास्टिक मुक्त हिमालय बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में संस्थान की विभाषा ध्यानी और कुलदीप जोशी ने नारायण आश्रम में स्थित जड़ी बूटी वाटिका का भ्रमण करते हुए उनके कृषिकरण तकनीकों की जानकारी दी। कहा औषधीय पादपो के कृषिकरण की अपार संभावनाएं है। इस दौरान संस्थान के शोध छात्र अजय सिंह, नरेंद्र सिंह, ने प्लास्टिक का उपयोग और पुन: चक्रण संबधी जानकारी दी। इस दौरान जीआईसी पांगू के प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग करने की जानकारी दी। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, हेमंत सिंह, कमला देवी, राजेश सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें