अवकाश के दिन इमरजेंसी में लगी भीड़
ईद-उल-अजहा के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही, जिससे इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। दुर्गा देवी जैसे कई मरीजों को उपचार के लिए इमरजेंसी में जाना पड़ा। डॉक्टरों ने गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की।

प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। ईद-उल-अजहा के अवकाश के चलते गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही, जिससे इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की भीड़ जुटी रही। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को इमरजेंसी में पर्चा बनवाकर जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल पहुंचीं दुर्गा देवी ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से उनके पेट में दर्द था। उपचार के लिए वह सुबह अस्पताल पहुंचीं, लेकिन वहां ओपीडी बंद मिली। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक को दिखाया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. गौरव ने बारी-बारी से मरीजों का उपचार किया। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में सतर्कता बरतने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


