Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsEmergency Landing of Election Commissioner Rajeev Kumar s Helicopter in Uttarakhand
मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की मुनस्यारी में इमरजेंसी लैडिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की मुनस्यारी में इमरजेंसी लैडिंग

संक्षेप:

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण मुनस्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग कर गया। हेलीकॉप्टर में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी थे। आईटीबीपी...

Oct 16, 2024 03:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

मुनस्यारी। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बुधवार को हेली से वह उच्च हिमालयी क्षेत्र मिलम जा रहे थे, लेकिन डेढ़ बजे के समीप मौसम खराब होने के कारण रालम में एक खेत में हेली की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्‍टर में उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी सवार हैं। सूचना मिलने के बाद मदद के लिए लीलम से आईटीबीपी की टीम भी रालम के लिए रवान हो गई है। इधर रालम से पांच किमी दूर पर स्थित पांतूगांव से भी कुछ ग्रामीणों ने मदद की पहल की है। पूर्व प्रधान ईश्वर नबियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों चाय-बिस्कीट लेकर रालम को निकले हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।