Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsEducational Officers Association Protests Against Inaction on BEO Vin Transfer
सीईओ कार्यालय में बीईओ विण के खिलाफ कर्मचारियों ने रखा उपवास

सीईओ कार्यालय में बीईओ विण के खिलाफ कर्मचारियों ने रखा उपवास

संक्षेप:

एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन ने बीईओ विण के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उपवास रखा। उन्होंने 10 दिनों के भीतर बीईओ का स्थानांतरण या जांच की मांग की। पहले भी सांकेतिक आंदोलन किया गया था लेकिन...

Aug 17, 2025 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन ने बीईओ विण पर कार्रवाई न होने पर मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में उपवास रखा। कर्मियों का कहना है कि इससे पहले भी वह संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सांकेतिक आंदोलन कर चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 10 दिनों के भीतर बीईओ विण का स्थानांतरण जिले से बाहर या जांच पूरी होने तक संबद्धीकरण अन्यत्र करने की मांग उठाई। कहा कि मांग पूरी न होने पर फिर क्रमिक अनशन किया जाएगा,जिसकी जिम्मेदारी संबधित विभाग की होगी। इस दौरान ज्योति पाण्डेय,सौरभ चंद, त्रिभुवन खोलिया,अनिल चंद,विक्रम नेगी,मनोज कुमार,पंकज खोलिया,विरेंद्र परिहार,कैलाश बिष्ट,तीरथ राज द्विवेदी,कल्पना सेठी,दीपा सेठी,निशा कन्याल,किरन,मीना सौन,तनुजा नेगी,भावना कन्याल,इंद्रा भट्ट,मोतिमा जेठी,ममता पंत,प्रवीण रावल,जितेंद्र वल्दिया,विजेंद्र लुंठी,प्रदीप भट्ट,जेपी वर्मा,देवेश अवस्थी,कल्पना शाही,प्रीति वर्मा आदि रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।