ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पेयजल निगम कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

पेयजल निगम कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

पेयजल निगम कर्मियों में पेंशन और वेतन का भुगतान नहीं किए जाने से आक्रोश है। उन्होंने कहा है कि लंबे समय से मांग के बाद भी उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। तीन माह से वेतन पेंशन के लिए वे तरस गए...

पेयजल निगम कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 05 Jan 2019 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

पेयजल निगम कर्मियों में पेंशन और वेतन का भुगतान नहीं किए जाने से आक्रोश है। उन्होंने कहा है कि लंबे समय से मांग के बाद भी उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। तीन माह से वेतन पेंशन के लिए वे तरस गए हैं।शनिवार को उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पेयजल निगम कार्यालय में सभी वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारी एकत्रित हुए, उन्होंने प्रदर्शन कर धरना दिया। पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अविनाश कुमार चंद ने कहा कि तीन माह से वेतन पेंशन नहीं मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कहा कि काम करने के बाद भी समय पर वेतन नहीं दिए जाने से कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण पोषण का संकट आ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे कई बार इस संबंध में निगम के उच्च अधिकारियों को जानकारी दे चुके हैं। फिर भी उनकी नहीं सुनीं जा रही है। कहा कि अब शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो आर-पार का संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान घनश्याम राम, जेआर कोहली, उमेद सिंह, एनडी काण्डपाल, एमएम जोशी, गंभीर सिंह चौहान, राजीव सैनी, नमन बिष्ट, उमेश उप्रेती, जानकारी जोशी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें