Dr Jivan Singh Titiyal Launches New Eye Treatment Machines at Pithoragarh Hospital सीमांत सेवा फाउंडेशन के नेत्र अस्पताल पहुंचे पद्मश्री डॉ. तितियाल, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsDr Jivan Singh Titiyal Launches New Eye Treatment Machines at Pithoragarh Hospital

सीमांत सेवा फाउंडेशन के नेत्र अस्पताल पहुंचे पद्मश्री डॉ. तितियाल

पैंटाकॉम व लेजर सी थ्री मशीन का किया शुभारंभ पिथौरागढ़, संवाददाता। प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ व पद्म श्री डॉ. जीवन सिंह तितियाल ने यहां सीमांत सेवा

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Tue, 15 April 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
सीमांत सेवा फाउंडेशन के नेत्र अस्पताल पहुंचे पद्मश्री डॉ. तितियाल

पिथौरागढ़। प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ व पद्म श्री डॉ. जीवन सिंह तितियाल ने यहां सीमांत सेवा फांउडेशन के डॉ.एलडी भट्ट सीमांत अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में नवीन पैंटाकॉम व लेजर सी थ्री मशीन का शुभारंभ किया। मंगलवार को डॉ. तितियाल के यहां सीमांत अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद डॉ. तितियाल ने डॉ. आदित्य अग्रवाल, ललित पंत के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अस्पताल का योगदान सराहनीय है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, राम सिंह बिष्ट, सुभाष जोशी, भाजयुमो अध्यक्ष हरीश रावत, सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नवीन कोठारी, एशियन एकेडमी के प्रबंधक कमलेश पाल, रोहन बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।