ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन

डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन

महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने पर दी भूख हड़ताल की चेतावनी डाक्टर पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन डाक्टर पर कार्यवाही की मांग को लेकर...

डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Thu, 20 Sep 2018 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

बजेटी निवासी महिला और डॉक्टर के बीच विवाद गहराता जा रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब महिला और बसपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिछले दिनों बजेटी निवासी महिला भागीरथी देवी ने जिला अस्पताल के एक डॉक्टर पर अभद्रता करने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया था। जिसके बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सीएम को पत्र लिखा था। अगले बुधवार को डॉक्टरों और व्यापारियों ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी। गुरुवार को एक बार फिर महिला और बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, जगजीवन धुरियाल, नवीन कुमार, केशव कार्की, भूपेंद्र कुमार, दीपक लोहिया, योगेंद्र धामी, करन कुमार, भीम, किशोर कैल्विन धामी, जगदीश आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें