भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ वर्णन
लेग चौसाला के नौ दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का वर्णन हुआ। आचार्य मनोज कृष्ण पांडे ने बताया कि भगवान ने धर्म की स्थापना के लिए अवतार...
लेग चौसाला के नौ दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान कथा के छठे की कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का वर्णन हुआ। बुधवार को आचार्य मनोज कृष्ण पांडे ने कथा का प्रसंग बताते हुए कहा कि भगवान विष्णु ने देवताओं को आश्वासन दिया कि वो कृष्ण रूप में और शेषनाग बलराम के रूप में अवतार धारण करेंगे। धरती पर धर्म की स्थापना के लिए भगवान ने कृष्ण के रूप में अवतार लिया। कलयुग के बारे में बताते हुए कहा कि कलयुग दोषों का भंडार हैं। लेकिन जो मानव इस कलयुग में बाल कृष्ण का ध्यान,भजन और संकीर्तन करता हैं वह इस संसार रूपी सागर से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति कर लेता है। सतयुग, त्रेता और द्वापर में भगवान का ध्यान सौ साल लगाया जाता था। कलयुग की यह विचित्र महिमा है कि यहां 24 घंटे में प्रभु के संकीर्तन से पुण्य की प्राप्ति हो जाती हैं। जुग जुग जिए मैया तेरो ललना सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति में श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान मुख्य यजमान साधो सिंह रावत,राजन सिंह रावत,लक्ष्मण सिंह,भरत सिंह,पान सिंह,रमेश सिंह रावत,भवान सिंह,दलीप सिंह,खड़क सिंह,दान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।