Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsDistrict Panchayat Member Bhavna Danu Listens to Villagers Issues in Tangra Lodi
टांगा के आपदा प्रभावितों का कब होगा विस्थापन

टांगा के आपदा प्रभावितों का कब होगा विस्थापन

संक्षेप:

मुनस्यारी की जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने अपने पति के साथ टांगा लोदी गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग और सड़क निर्माण के बावजूद मोटर पुल की कमी की शिकायत की। भावना ने मुख्यमंत्री के सामने समस्याओं को रखने और जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन की बात कही।

Feb 07, 2026 11:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

मुनस्यारी, संवाददाता। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने टांगा लोदी पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शनिवार को भावना अपने पति यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के साथ गांव पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। बाद में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं उनके समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से विस्थापन की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। कहा कि दानी बगड़ से टांगा के बीच सड़क तो बन गई है, लेकिन मोटर पुल न होने से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण मजबूरन ट्रॉली के सहारे जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संचार सेवा की बदहाली से भी ग्रामीणों को आए दिन जूझना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य भावना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याओं को रखेंगी। कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।