Pithoragarh News: उद्योग मित्र समिति की बैठक में निवेश प्रस्तावों और औद्योगिक विकास की हुई समीक्षा

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में डीएम आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक हुई। बैठक में औद्योगिक विकास, उद्यम स्थापना, और एमएसएमई से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने और निवेशकों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए।

Pithoragarh News: उद्योग मित्र समिति की बैठक में निवेश प्रस्तावों और औद्योगिक विकास की हुई समीक्षा

Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में औद्योगिक विकास, उद्यम स्थापना, निवेश प्रस्तावों, एमएसएमई से जुड़े प्रकरणों और मिनी औद्योगिक आस्थान की समस्याओं की समीक्षा की गई। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत ने एमएसएमई नीति-2015 के तहत प्राप्त ब्याज अनुदान दावों, सिंगल विंडो सिस्टम से मिले निवेश प्रस्तावों और लंबित प्रकरणों की जानकारी दी। समिति ने पात्र इकाइयों को नियमानुसार ब्याज अनुदान का लाभ देने पर सहमति जताई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए।

प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। अग्निशमन व अन्य विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में हो रही देरी पर भी चर्चा हुई। इस दौरान परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशीष पुनेठा, मुख्य कोषाधिकारी दीपक जोशी, जीएसटी व विद्युत विभाग के अधिकारी, उद्यमी मनोज पुनेडा, मनोहर सिंह और प्रकाश पांडे उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsPithoragarh News: उद्योग मित्र समिति की बैठक में निवेश प्रस्तावों और औद्योगिक विकास की हुई समीक्षा