टांगा के आपदा प्रभावितों का कब होगा विस्थापन

Feb 07, 2026 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

मुनस्यारी की जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने शनिवार को टांगा लोदी गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विस्थापन और सड़क-मोटर पुल की कमी की शिकायत की। भावना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के सामने इन मुद्दों को उठाएंगी और जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन भी करेंगी।

टांगा के आपदा प्रभावितों का कब होगा विस्थापन

मुनस्यारी, संवाददाता। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने टांगा लोदी पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शनिवार को भावना अपने पति यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के साथ गांव पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। बाद में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं उनके समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से विस्थापन की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई। कहा कि दानी बगड़ से टांगा के बीच सड़क तो बन गई है, लेकिन मोटर पुल न होने से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण मजबूरन ट्रॉली के सहारे जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संचार सेवा की बदहाली से भी ग्रामीणों को आए दिन जूझना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य भावना ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के समक्ष समस्याओं को रखेंगी। कहा कि जरूरत पड़ी तो ग्रामीणों को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।