ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़जिला व्यापार मंडल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

जिला व्यापार मंडल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यकारिणी के विस्तार और आगामी व्यापार संघ चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर भ्रमण किया। इस दौरान कनालीछीना, डीडीहाट, बरम, जौलजीबी, बलुवाकोट के व्यापारियों से चर्चा की गई।...

जिला व्यापार मंडल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 15 Jun 2020 04:57 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने कार्यकारिणी के विस्तार और आगामी व्यापार संघ चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर भ्रमण किया। इस दौरान कनालीछीना, डीडीहाट, बरम, जौलजीबी, बलुवाकोट के व्यापारियों से चर्चा की गई। सोमवार को धारचूला पहुंचे जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी का स्थानीय अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में व्यापारियों ने लोनिवि गेस्ट हाउस में स्वागत किया। अध्यक्ष थापा ने लॉकडाउन से बंद मीट व्यवसायियों की दुकानों के कारण हो रही परेशानी और स्टेडियम में बनाए क्वारंटाइन सेंटर को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। जोशी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए व्यापारियों को मिले दायित्व की घोषणा की। उन्होंने व्यापार संघ के आगामी चुनाव को लेकर व्यापारियों के साथ वार्ता भी की। कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखकर धारचूला के व्यापारियों ने सराहनीय कार्य किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें