ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़नगर में नलों से आ रहा गंदा पानी

नगर में नलों से आ रहा गंदा पानी

पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में नलों से गंदा पानी आने पर युकां ने आक्रोश जताया है। युकां के जिला प्रवक्ता अभिषेक बोहरा ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री हर घर...

नगर में नलों से आ रहा गंदा पानी
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Tue, 19 Jan 2021 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में नलों से गंदा पानी आने पर युकां ने आक्रोश जताया है। युकां के जिला प्रवक्ता अभिषेक बोहरा ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री हर घर नल,हर घर जल की बात कर रहे हैं दूसरी ओर लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। घरों में गंदा पानी आने से महिलाएं परेशान हैं। लोगों को गंदा पानी आने से बीमारी होने का डर सता रहा है। उन्होंने जल संस्थान व जल निगम से जल्द कार्यवाही की मांग की है। कहा कि जल्द लोगों को साफ पानी उपलब्ध नहीं होने पर युकां सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें