ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़कृषि व उद्यान विभाग एकीकरण के विरोध में उतरे कर्मचारी

कृषि व उद्यान विभाग एकीकरण के विरोध में उतरे कर्मचारी

उद्यान विभाग कर्मचारियों ने कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण का विरोध जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से विभागों के एकीकरण को रद्द करने की मांग की है। गुरुवार को उद्यान कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के...

कृषि व उद्यान विभाग एकीकरण के विरोध में उतरे कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Thu, 01 Oct 2020 03:52 PM
ऐप पर पढ़ें

उद्यान विभाग कर्मचारियों ने कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण का विरोध जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से विभागों के एकीकरण को रद्द करने की मांग की है। गुरुवार को उद्यान कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक केसी पंत के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बांह में काला फीता बांधकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि इस व्यवस्था से अधिकारियों,कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे वहीं दोनों के कार्यों की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। कृषि व उद्यान विभाग के एकीकरण का कोई औचित्य नहीं है। प्रदेश सरकार ने उद्यान और कृषि विभाग के एकीकरण का फैसला जल्द में लिया गया है। सरकार को इस फैसले से पहले दोनों विभागों के कर्मचारियों, काश्तकारों, परिसंपत्तियों आदि के बारे में विचार विमर्श कर कर्मचारी हित में फैसला लेना होगा। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग का एकीकरण केवल अधिकारियों की फौज को खड़ा करने के लिए किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें