Pithoragarh News: क्रिकेटर ऋषभ पंत के पैतृक गांव पाली को सड़क से जोड़ने की मांग

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के पैतृक गांव पाली को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग बढ़ी है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की, जिससे स्थानीय विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Pithoragarh News: क्रिकेटर ऋषभ पंत के पैतृक गांव पाली को सड़क से जोड़ने की मांग

Pithoragarh News: पिथौरागढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैतृक गांव पाली को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग तेज हो गई है। ग्राम सभा पाली आज भी सड़क सुविधा से वंचित है,सड़क न पहुंचने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने सड़क निर्माण को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि पाली गांव को सड़क से जोड़ने से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। गंगोलीहाट क्षेत्र में कुठेरा से सियालकोट होते हुए बोरखेत तक करीब छह किलोमीटर सड़क की कटिंग का कार्य हो चुका है।

इस मार्ग को बोरखेत से पाली होते हुए अगरून बैंड तथा आंवलाघाट की ओर जा रहे मार्ग से जोड़ा जाए, इससे क्रिकेटर पंत के पैतृक गांव पाली तक मोटर मार्ग पहुंचाया जा सकता है। कहा कि प्रस्तावित मार्ग के संभावित एलाइनमेंट का स्थलीय निरीक्षण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम गठित करने की मांग उठाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़Pithoragarh News: क्रिकेटर ऋषभ पंत के पैतृक गांव पाली को सड़क से जोड़ने की मांग