प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की उठाई मांग

Feb 06, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष सलीम अहमद ने गोचर अस्पताल के उच्चीकरण की मांग की है। उन्होंने मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन भेजकर स्वास्थ्य विभाग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए आदेश जारी करने की अपील की है। इससे डीडीहाट, बेरीनाग, मुनस्यारी और कनालीछीना के लोगों को सुविधाएँ मिलेंगी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की उठाई मांग

थल,संवाददाता। उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष सलीम अहमद ने गोचर अस्पताल के उच्चीकरण की मांग उठाई है। शुक्रवार को अहमद ने इस संबंध में मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन भेजा है। अहमद ने कहा डेढ़ साल पूर्व उन्होंने अस्पताल के उच्चीकरण के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य निदेशालय देहरादून को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन उसके बाद भी इस विषय में कोई सकारात्मक कार्रवाई नही हुई। उन्होंने कहा थल के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उच्चीकृत होने से डीडीहाट, बेरीनाग, मुनस्यारी, कनालीछीना ब्लॉक के लोगों को काफी सहुलियत मिलती है। कहा अस्पताल में प्रसूति सुविधा होने के बावजूद भी प्रसव पीड़िता को मुवानी अस्पताल रेफर किया जाता है।

जिस कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मानवाधिकार आयोग से स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए आदेश जारी करने की मांग उठाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।