इंदिरा पार्क में पुस्तकालय खोलने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

पिथौरागढ़ के इंदिरा पार्क में बेरोजगार संगठन ने पुस्तकालय खोलने की मांग की है। संगठन अध्यक्ष हिमांशु गढ़कोटी और हिमांशु जोशी ने पार्षद सुशील खत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय से...

इंदिरा पार्क में पुस्तकालय खोलने की मांग

पिथौरागढ़। नगर के इंदिरा पार्क में बेरोजगार संगठन ने पुस्तकालय खोलने की मांग उठाई है। मंगलवार को संगठन अध्यक्ष हिमांशु गढ़कोटी और हिमांशु जोशी ने पुराना बाजार पार्षद सुशील खत्री को इस संबंध में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि अगर पार्क में पुस्तकालय संचालित होगा तो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सामूहिक तौर पर पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने पार्षद से युवाओं के हित को देखते हुए पार्क में पुस्तकालय संचालित करने, किताबें, कुर्सी व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने को कहा है। खत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आगामी बोर्ड बैठक में वह इस मामले को रखेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।