Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsDemand for Investigation into Water Supply Scheme in Gangolihaat
हर घर जल हर घर नल योजना की हो जांच

हर घर जल हर घर नल योजना की हो जांच

संक्षेप:

पिथौरागढ़ में जाग उठा पहाड़ संगठन ने गंगोलीहाट में जल जीवन मिशन की योजनाओं की जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि जल निगम को करोड़ों का भुगतान किया गया है, जबकि अधिकांश योजनाएं अधूरी हैं। उन्होंने...

Sep 08, 2025 03:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

पिथौरागढ़। जाग उठा पहाड़ संगठन ने गंगोलीहाट में जल जीवन मिशन में हर घर जल हर घर नल योजना की जांच की मांग उठाई है। सोमवार को संगठन के संयोजक गोपू महर ने कहा कि आरटीआई में योजना को लेकर जानकारी मांगी गई थी। महर का कहना है कि जल निगम व कार्यदायी संस्था को करोडों का एडवांस में भुगतान किया गया है। एक ही कार्यदायी संस्था को 62 योजनाओं की जिम्मेदारी दी गई है, जो गलत है। अधिकांश योजनाएं अपूर्ण हैं और कार्य में अनियमितता की गई है। संगठन ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें