ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़प्रगति के लिए भाजपा के सिर सजाएं ताज: राजनाथ

प्रगति के लिए भाजपा के सिर सजाएं ताज: राजनाथ

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखण्ड के विकास के लिए डबल इंजन का राग अलापा है। उन्होंने पहले उत्तराखण्ड से अपने दिल की डोर जोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पर्वतीय प्रदेशों के न्यून संसाधनों की...

प्रगति के लिए भाजपा के सिर सजाएं ताज: राजनाथ
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 01 Apr 2019 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखण्ड के विकास के लिए डबल इंजन का राग अलापा है। उन्होंने पहले उत्तराखण्ड से अपने दिल की डोर जोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पर्वतीय प्रदेशों के न्यून संसाधनों की तरफ इशार करते हुए विकास की राह की बाधा बताई। कहा यहां के विकास की चाबी डबल इंजन की सरकार में ही निहित है। उन्होंने चुनावी सभा में खास अंदाज में लोगों को साधने की कोशिश की।पिथौरागढ़ में आयोजित जनसभा में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुरूआत के तीन मिनट उत्तराखण्ड के लोगों से भावनात्मक संबंध बनाते हुए नजर आए।उन्होंने कहा- लंबे समय बाद यहां आने का अवसर मिला है। आपने जिस अंदाज में मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया है भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए मैं आप सभी को सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। उन्होंने उत्तराखण्ड प्रदेश के जन्म के लिए अपनी भूमिका का उल्लेख किया। कहा कि तब मैं ही यूपी का सीएम था। बहुत चिंता थी, इस छोटे पर्वतीय राज्य का विकास कैसे होगा। बहुत समय तक राज्य बनने के बाद मेरी चिंता सही साबित हुई, केन्द्र व राज्य में जब से भाजपा की सरकारें बनीं हैं, तब से उत्तराखण्ड विकास की पटरी पर दौड़ने लगा है। सिंह ने यहीं विश्राम नहीं लिया कहा पहाड़ी प्रदेशों का विकास जटिल है। इसलिए जरुरी है कि प्रदेश में जिसकी सरकार है केन्द्र की सत्ता का ताज भी उसे ही दिया जाए। डबल इंजन से ही इस पर्वतीय प्रदेश के विकास के सपनों को पंख लगेंगे। सिंह ने कहा वे उत्तराखड को प्रगति पथ पर सबसे आगे देखना चाहते हैं।यहां के लोगों को नए भारत के साथ श्रेष्ठ नए उत्तराखण्ड के लिए आगे आना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें