जरूरतमंदो को मिलेंगे धुले हुए कपड़े

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

डीडीहाट नगर पालिका ने जरुरतमंदो के लिए वांशिग मशीन की स्थापना की है। अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने इसका शुभारंभ किया। इस मशीन से पुराने गंदे कपड़ों को धुलकर जरुरतमंदो को दिया जाएगा। यह पहल जनहित में की गई है और पहली बार किसी पालिका में शुरू हुई है।

जरूरतमंदो को मिलेंगे धुले हुए कपड़े

डीडीहाट। नगर पालिका परिषद की ओर से जरुरतमंदो के लिए वांशिग मशीन की स्थापना की गई है। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने रिबिन काटकर मशीन का शुभारंभ किया। चुफाल ने कहा कि इस मशीन से आरआरआर सेंटर मे जमा होने वाले पुराने गंदे कपड़ों को धुलवा कर जरुरतमंदो को दिया जाएगा। कहा रिड्यूस, रियूज व रिसाईकिल सेंटर से अब जरुरतमंदो को धुले हुए कपड़े मिलेंगे। अधिशाषी अधिकारी सूरज प्रकाश ने कहा कि पहली बार किसी पालिका में इस प्रकार की पहल की शुरूवात हुई है। कहा पालिका की ओर से जनहित में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।