ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ में किलर मूवस थ्री के डांस ऑडिशन में डांसरों ने दिखाया हुनर

पिथौरागढ़ में किलर मूवस थ्री के डांस ऑडिशन में डांसरों ने दिखाया हुनर

वी वायरस डांस स्कूल की ओर से किलर मूवस थ्री के डांस ऑडिशन का आयोजन किया गया। जिसमें डांसरों ने विभिन्न विधाओं में अपना हुनर...

पिथौरागढ़ में किलर मूवस थ्री के डांस ऑडिशन में डांसरों ने दिखाया हुनर
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sun, 09 Sep 2018 04:01 PM
ऐप पर पढ़ें

वी वायरस डांस स्कूल की ओर से किलर मूवस थ्री के डांस ऑडिशन का आयोजन किया गया। जिसमें डांसरों ने विभिन्न विधाओं में अपना हुनर दिखाया।

रविवार को वी वायरस स्कूल सिमलगैर में किलर मूवस थ्री के डांस ऑडिशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम सी रविशंकर और विशिष्ट अतिथि एसपी आरसी राजगुरु ने दीप जलाकर किया। डीएम ने प्रतियोगिता के आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। स्कूल के निदेशक विजय ने बताया कि प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर और वूमन्स स्पेशल वर्ग में आयोजित की गई। कहा कि इस बार कपल डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जाएगा। विजेता को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतिभागियों ने हिप हॉप, फ्रिस्टाइल, क्लासिकल, क्रंपिंग डांस स्टाइल दिखाई। असम का लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता में सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। संचालन विप्लव भट्ट ने किया।

ये रहे निर्णायक-

कोरियोग्राफर गरिमा जोशी, दीपशिखा बोहरा और विजय

एसपी ने की युवाओं से नशा न करने की अपील

पिथौरागढ़। डांस ऑडिशन से पूर्व एसपी आरसी राजगुरु ने युवाओं से नशा न करने की अपील की। सिमलगैर बाजार में एसपी और सीओ शेखर सुयाल ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा का कारोबार करने वालों की जानकारी पुलिस को दी जाए। जिससे बच्चों का भविष्य सुनहरा हो सके।

ये रहे शामिल-

सीओ शेखर सुयाल, डीडीओ गोपाल गिरि गोस्वामी, रजत, अर्जुन, गौरव, विक्की वर्मा, जगुल किशोर पांडे, पंकज लुंठी, रजत, धीरज, दीक्षा, विन्नी, सीमा, सोनिया, अर्चना समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें