Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsCultural Extravaganza at International Jauljibi Fair Featuring Nepalese Singer Chakra Bam
जौलजीबी मेले में नेपाल के प्रसिद्ध गायक चक्र बम के गीतों पर झूमे दर्शक

जौलजीबी मेले में नेपाल के प्रसिद्ध गायक चक्र बम के गीतों पर झूमे दर्शक

संक्षेप:

पिथौरागढ़,संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। मेले के दसवीं शाम नेपाल के प्रसिद्ध गायक चक्र बम के गीतों प

Nov 24, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

पिथौरागढ़, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। मेले के दसवीं शाम नेपाल के प्रसिद्ध गायक चक्र बम के गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। इसके अलावा स्थानीय लोक कलाकारों के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी एक से बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराया। देर रात तक लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते नजर आए। जौलजीबी में रविवार रात मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार अटवाल मौजूद रहे। मेला अधिकारी व एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत-नेपाल की संस्कृति का प्रतीक जौलजीबी मेला क्षेत्र की पहचान है। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। गणेश मर्तोलिया, अंकित दताल, हनी ग्रुप डांस मुवानी के बच्चों ने शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालयों के सीनियर वर्ग में ग्रैंड फिनाले हुए। जिसमें एन्जल कान्वेंट स्कूल धारचूला को पहला,जीआईसी धारचूला को दूसरा स्थान,जीआईसी लुमती को तीसरा स्थान,जीआईसी बलुवाकोट को चौथा स्थान और जीआईसी जौलजीबी को पांचवा स्थान मिला। संचालन शंकर दत्त भट्ट, करन सिंह थापा, एआर दताल ने किया। --------- ये रहे शामिल यहां शकुंतला दताल, लीला बगन्याल, शकुंतला आगरी, हरीश सिंह धामी, कविन्द्र देवली, मास्टर हरीश, कैलास धामी, नवीन सिंह मौजूद रहे।