क्रिकेट टूर्नामेंट ट्राफी असू एकादश के नाम रहा
गणाई गंगोली में चेतक क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में असू एकादश ने चैलेंजर्स एकादश को 7 रन से हराया। प्रदीप कार्की को मैन ऑफ द मैच, प्रमोद को मैन ऑफ द सीरीज और पवन चम्याल को बेस्ट बैट्समैन चुना गया। विधायक ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

बेरीनाग,संवाददाता। गणाई गंगोली बनकोट खेल मैदान में चेतक क्रिकेट क्लब बनकोट की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। गुरुवार को क्रिक्रेट का फाइल मुकाबला असू एकादश बागेश्वर व चैलेंजर्स एकादश सेराघाट के बीच खेला गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक फकीर राम टम्टा रहे। जिसमें असू एकादश ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाएं, वही चैलेंजर्स एकादश ने 108 रन बनाए, जिसमें असू टीम ने 7 रन से जीत हासिल की। इस दौरान मैच में 45 रन व 2 विकेट बनाने वाले प्रदीप कार्की को मैन ऑफ द मैच, प्रमोद को 111 रन व 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द सीरीज, पवन चम्याल को बेस्ट बैट्समैन टूनामेंट, लक्की बनकोटी को बेस्ट बॉलर टूनामेंट, ललित असवाल को बेस्ट ऑलराउंडर टूनामेंट चुना गया।
इस दौरान विधायक ने सभी क्रिकेट प्रेमियों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। यहां आयोजन समिति के अध्यक्ष गुलशन बनकोटी, उपाध्यक्ष अभिषेक बनकोटी, कोषाध्यक्ष नीरज बनकोटी, सचिव लक्ष्मण बनकोटी, उपसचिव मनीष बनकोटी, विधायक प्रतिनिधि दीपक महरा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रघुवीर बनकोटी, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक वर्मा, नवीन जोशी, मनोज कोहली, शिवराज बनकोटी, ग्राम प्रधान रोहित बनकोटी, गौरव बनकोटी, अभिनेष बनकोटी , रविन्द्र बनकोटी , मुकेश बनकोटी, बलराज बनकोटी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




