क्रिकेट कैम्प में सौ से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बेरीनाग में शिव शक्ति क्लब और पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टैलेंट सर्च कैंप में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस कैंप में पहली बार बालिकाएं भी शामिल हुईं। पालिकाध्यक्ष हेमवंती पंत ने उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने का आश्वासन दिया।
बेरीनाग। शिव शक्ति क्लब बेरीनाग और पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पहली बार आयोजित क्रिकेट टैलेंट सर्च में ब्लॉक के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। कैंप में पहली बार बालिकाएं भी शामिल हुई। नगर के डिग्री कॉलेज मैदान में दो दिवसीय क्रिकेट टैलेंट सर्च कैंप का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष हेमवंती पंत ने किया। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट पिच बनाने की मांग को पूरा करने, सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं दिलवाने का आश्वासन दिया। कैंप के पहले दिन पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश जोशी, कोच नेहा मेहता ने खिलाड़ियों को अलग-अलग आयु वर्ग में बांटकर क्रिकेट की बेसिक जानकारी और बल्लेबाजी की तकनीकि बताई।
बाद में खिलाड़ियों का वार्मअप ड्रिल, रनिंग करवाकर फिटनेस परीक्षण किया गया। सचिव जोशी ने शिव शक्ति क्लब को खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और कैंप के लिए किट देने की भी घोषणा की। ------- ये रहे शामिल पूर्व पालिकाध्यक्ष हेम पंत, विधायक प्रतिनिधि दीपक नेवलिया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमित पाठक, जिला ओलम्पिक संघ पिथौरागढ़ के सचिव ललित पंत, पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, दिव्यांशु पंत, कार्तिक, साधना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज पांडे, बेरीनाग पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय पंत, प्रकाश जोशी, प्रकाश जोशी, अशोक पंत, जीवन लाल, भूपाल राम चन्याल, राजकुमार रावत, दीप बिष्ट, कोच राजेश कार्की, चंद्रशेखर खाती, शिव शक्ति क्लब बेरीनाग सदस्य देवेंद्र लाल शाह, अंशुल डांगी, मुकेश धानिक, दीपक नेगी, रवि बनकोटी, गोकुल मेहरा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


