ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने सरकार पर कोरोना संकट के लिए जारी धनराशि की बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए मिली धनराशि की भाजपा सरकार में बंदरबांट हुई है। कहा भाजपा के...

पिथौरागढ़ में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 22 Jun 2020 03:29 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेसियों ने सरकार पर कोरोना संकट के लिए जारी धनराशि की बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए मिली धनराशि की भाजपा सरकार में बंदरबांट हुई है। कहा भाजपा के विधायकों और नेताओं पर गरीबों के स्थान पर अपने चेहतों को लाभ पहुंचाया है। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष महर ने कहा कोरोना काल भाजपाईयों के लिए धनवर्षा लेकर आया है। कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सीमांत जनपद को करोड़ों की धनराशि प्राप्त हुई। लेकिन भाजपा विधायकों और नेताओं की बदौलत इसका लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिला। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि सीमांत जनपद में नियमों का उल्लंघन करते हुए भाजपा नेताओं ने अपने चेहतों को आर्थिक लाभ पहुंचाया है। कहा कि लॉकडाउन के दौरान निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों को राशन व भोजन बांटा गया, लेकिन अब फर्जी भुगतान कर भाजपा नेता लाखों डकार रहे हैं। कहा कि जनता के साथ सरासर धोखा है। बाद में कांग्रेस कार्यकता डीएम से मिले। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर इस तरह के आरोपों को भाजपा ने पूरी तरह से नकारा है। कहा है कि कांग्रेस केवल राजनीति कर जनता को गुमराह कर रही है। मौके पर दीपक लुंठी, मुकेश पंत, मनोज पांडेय, रजत विश्वकर्मा, खीमराज जोशी, पवन पाटनी, कैलाश जोशी, मनोज धामी, जगदीश धामी, जावेद खान, विरेंद्र कन्याल, अमित कुमार, राहुल लुंठी, आशीष हार्वड रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें