ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज वंदन

कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज वंदन

कांग्रेस सेवा दल ने माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट हो कर कांग्रेस के लिए काम करने का संकल्प...

कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज वंदन
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sun, 26 May 2019 02:19 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस सेवा दल ने माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट हो कर कांग्रेस के लिए काम करने का संकल्प लिया।

रविवार को सेवा दल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान का गायन किया। बताया गया कि मासांत के अंतिम रविवार को सेवा दल की ओर से ध्वज वंदन किया जाता है। बाद में जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ की अध्यक्षता में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी ने एक सुर में कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सेवा दल उपाध्यक्ष कमला पांगती, युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, कमला पंत, अजय नाथ, प्रकाश कुमार मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें