ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़कांग्रेस ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने वन विभाग पर आदमखोर के नाम पर निर्दोष गुलदारों को मारने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा वन विभाग निर्दोष गुलदारों को मारकर...

कांग्रेस ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 02 Nov 2020 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने वन विभाग पर आदमखोर के नाम पर निर्दोष गुलदारों को मारने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा वन विभाग निर्दोष गुलदारों को मारकर अपनी पीठ थपथपा रहा है। जबकि क्षेत्र के लोग आए दिन आदमखोर गुलदार का शिकार बन रहे हैं। कहा घटना में मारे गए लोगों को भी अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। वन विभाग के आला अधिकारी जानबूझकर लोगों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं।

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्टेट पहुंचे और वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महर ने कहा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन वन विभाग ने आदमखोर के नाम पर निर्दोष गुलदार को मारकर अपनी पीठ थपथाई है। जबकि क्षेत्र में अब भी गुलदार आए दिन लोगों पर हमला कर रहा है। कहा वन विभाग लोगों को झूठे आश्वासन देकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा आदमखोर गुलदार के हमले में मारे गए कुछ लोगों को वन विभाग ने मुआवजा दिया। लेकिन कुछ लोगों को अब तक भी मुआवजा नहीं मिला है। वन विभाग के आला अधिकारी इन मामलों में स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं जो जनहित में सही नहीं है। इस दौरान उन्होंने डीएफओ पर भी हठधर्मिता के आरोप लगाए। कहा डीएफओ का रवैया आम के जनता के हित में सही नहीं है। कार्यकर्ताओं ने डीएफओ के खिलाफ मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र आदमखोर गुलदार से निजात देने के साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। यहां युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, खीमराज जोशी, नारायण राम कोहली, सोनू ठकुराठी, विनय वल्दिया, विरेंद्र गिरी, कार्तिक खर्कवाल, ललित कुमार, त्रिलोक विष्ट, जावेद खान, देवेंद्र प्रसाद, जयराज कोरंगा, पवन माहरा, गजेंद्र मेहता, मनोज कुमार, भुवन जोशी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें