ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़कांग्रेस ने नेताओं, पत्रकारों की जासूसी को लेकर सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस ने नेताओं, पत्रकारों की जासूसी को लेकर सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस ने राहुल गांधी व अन्य नेताओं व पत्रकारों की पेगासस से जासूसी को लेकर भाजपा पर हमला बोला। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला जलाते हुए भाजपा...

कांग्रेस ने नेताओं, पत्रकारों की जासूसी को लेकर सरकार पर बोला हमला
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 24 Jul 2021 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने राहुल गांधी व अन्य नेताओं व पत्रकारों की पेगासस से जासूसी को लेकर भाजपा पर हमला बोला। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला जलाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा मोदी व भाजपा सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। कहा नेताओं व पत्रकारों की जासूसी कर मोदी ने लोकतंत्र की हत्या करने का अनैतिक कृत्य किया है।

शनिवार को युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते हुए प्रदर्शन किया। महर ने कहा पीएम मोदी व भाजपा सरकार ने यह दिखा दिया कि वे सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। पेगासस से राहुल गांधी व कई नेताओं के साथ ही पत्रकारों की जासूसी की गई जो लोकतंत्र की हत्या है। कहा जनता की आवाज उठाना व भाजपा की कमजोरी सार्वजनिक करना मोदी को बर्दाश्त नहीं है। यही कारण है कि उन्होंने जनता की आवाज दबाने के लिए इस तरह का कृत्य किया। कार्यकर्ताओं ने कहा मोदी सरकार का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है। कहा इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही नैतिकता के आधार पर गृह मंत्री को अपना पद छोड़ देना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र मामले की उच्चस्तीय जांच के आदेश जारी नहीं हुए तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें