ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़चौपखिया मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा

चौपखिया मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा

चौपखिया मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा। भारी संख्या में पहुंचे लोग भगवान चौमू देवता के दर्शनकों को बेताब नजर आए। मेले में पूरे दिन खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। गुरुवार को रामनवमी के दिन...

चौपखिया मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Thu, 18 Oct 2018 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

चौपखिया मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा। भारी संख्या में पहुंचे लोग भगवान चौमू देवता के दर्शनकों को बेताब नजर आए। मेले में पूरे दिन खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे खिले रहे।गुरुवार को रामनवमी के दिन वड्डा से सटे चौपखिया मेले में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।लोगों ने मंदिर में पहुंचकर चौमू देवता के दर्शन किए। दोपहर बाद जैसे ही तल्ली रियांसी गांव से चौमू देवता का डोला उठा, श्रद्धालु अपने अराध्य देव के दर्शनों को बेताब नजर आए। भगवान चौमू देवता के जयकारे के साथ चौपखिया मंदिर तक ढोल नगाड़ों के साथ लोग भगवान चौमू देवता का डोला मुख्य मंदिर तक लाए। इस बार दो डोले मुख्य मंदिर तक लाए गये। मंदिर में डोलों के पहुंचने पर चारों और जयकारे गूंजने लगे। लोगों ने अक्षत चावल व फूल चढ़ाकर अपने अराध्य के दर्शन किए और सफल जीवन का आशीष मांगा। चौमू देवता के मंदिर में पूरे दिन विशेष पूजा अर्चना हुई। लोग शाम तक अपने अराध्य देव के दर्शनों के लिए मंदिर में पहुंचते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें