ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़भगवान गणेश की मूर्ति के सरयू गंगा में विसर्जन के साथ हुआ महोत्सव संपन्न

भगवान गणेश की मूर्ति के सरयू गंगा में विसर्जन के साथ हुआ महोत्सव संपन्न

गणपति महोत्सव में भगवान गणेश की प्रतिमा का रामेश्वर घाट में विसर्जन के साथ समापन हो गया । इस दौरान भक्तों ने नगर में भव्य झांकी निकाली। भगवान गणेश के गीतों पर नृत्य किया। शनिवार को रामलीला मैदान में...

भगवान गणेश की मूर्ति के सरयू गंगा में विसर्जन के साथ हुआ महोत्सव संपन्न
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 15 Sep 2018 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गणपति महोत्सव में भगवान गणेश की प्रतिमा का रामेश्वर घाट में विसर्जन के साथ समापन हो गया । इस दौरान भक्तों ने नगर में भव्य झांकी निकाली। भगवान गणेश के गीतों पर नृत्य किया। शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित गणेश महोत्सव के अंतिम दिन भगवान गणेश की आरती का आयोजन किया गया। पंडित नीरज जोशी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। भक्तों ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। नगरवासियों ने आयोजन स्थल में पहुंचकर भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना के साथ ही भगवान गणपति से अगले वर्ष और जल्दी आने की कामना की। इसके बाद नगर में भगवान गणपति की झांकी निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने गणपति को विदाई दी। देर सायं स्थानीय घाट में विधि विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने सभी लोगों का आभार जताया। इस दौरान शिवराज सिंह अधिकारी, नवीन भट्ट, राकेश साह, दीपक नगरकोटी, उमेश जोशी, मिक्की साह, पंकज जुकरिया आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें