शिविर में 49 लोगों ने अपनी समस्याएं रखी

Feb 08, 2026 11:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

डीडीहाट में न्याय पंचायत अठखेत में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसडीएम खुशबू पांडे की अध्यक्षता में 460 लोगों ने भाग लिया। शिविर में 49 शिकायतें मिलीं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर किया गया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि 501 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

शिविर में 49 लोगों ने अपनी समस्याएं रखी

डीडीहाट। न्याय पंचायत अठखेत में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम खुशबू पांडे ने की। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों ने शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में 460 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान शिविर में 49 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से अधिकांश समस्याओं का निस्तारण मौके पर किया गया। कार्यक्रम के संयोजक खंड विकास अधिकारी डीडीहाट जगदीश प्रसाद टम्टा ने कहा विकासखंड डीडीहाट के सभी छह न्याय पंचायतों से शिविरों में 501 आवेदन प्राप्त हुए है। जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।