ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़कर्नल दीपक जोशी गैलेंट्री अवार्ड, गांव पोखरी में खुशी

कर्नल दीपक जोशी गैलेंट्री अवार्ड, गांव पोखरी में खुशी

भारतीय सेना में कार्यरत पोखरी निवासी कर्नल दीपक जोशी को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें सेना में सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति...

कर्नल दीपक जोशी गैलेंट्री अवार्ड, गांव पोखरी में खुशी
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 08 Feb 2023 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय सेना में कार्यरत पोखरी निवासी कर्नल दीपक जोशी को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें सेना में सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति ने यह सम्मान दिया है। गैलेंट्री अवार्ड बुधवार को जबलपुर में एक कार्यक्रम में दिया गया। वे वार कॉलेज महू में हायर कमान का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्हें यह सम्मान मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। गांव में मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। उन्होंनें अपनी सफलता का श्रेय पेयजल निगम से सेवानिवृत्त पिता गोवर्धन जोशी,माता को दिया है। अवार्ड मिलने पर कर्मचारी नेता दिनेश गुरुरानी, सीनियर सिटीजन दयानंद भट्ट, उमेद सिंह बिष्ट, टकाना रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सी एस महर, सचिव मोहन लाल वर्मा व अन्य ग्रामीणों ने खुशी जताई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें