उत्तराखण्ड की दशा व दिशा सामूहिक प्रयास से बदलेगी:ऐरी
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड की दशा व दिशा सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास की जरुरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में प्रदेश की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कई प्रमुख लोग इस बैठक में शामिल हुए।

पिथौरागढ़। उत्तराखंड की दशा व दिशा सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास की जरुरत है। यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने चिमस्यानौला स्थित यूकेडी कार्यालय में रविवार देर हुई बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। बाद में लोकगायक सुरेश प्रसाद सुरीला, नायब तहसीलदार रिटायर प्रेम सिंह धामी, पीसी जोशी, राजेंद्र मलसुनी, विपिन चंद, रोहित विश्वकर्मा, कमल कुमार, हिमांशु कुमार, अंकित कुमार, मनीष कुमार, करन कुमार, अभिषेक,कुनाल मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


