ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़बारिश और बर्फबारी से पिथौरागढ़ में ठंड

बारिश और बर्फबारी से पिथौरागढ़ में ठंड

जनपद भर में हुई बारिश और मुनस्यारी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के कारण निचले क्षेत्रों में ठंड का असर देखा रहा। बर्फबारी के कारण जिलेभर में ठंडी हवाएं चली। जिससे लोगों को धूप में भी ठंड...

बारिश और बर्फबारी से पिथौरागढ़ में  ठंड
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 16 Mar 2018 04:19 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलेभर में हुई बारिश और मुनस्यारी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के कारण निचले क्षेत्रों में ठंड का असर दिख रहा है। बर्फबारी से जिलेभर में ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों को धूप में भी ठंड महसूस हो रही है।जिला मुख्यालय समेत कई हिस्सों में गुरुवार देर शाम तक बारिश हुई। इससे जनपद के मुनस्यारी और धारचूला से सटे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग छियालेख में 21, गर्ब्यांग में 20, गुंजी, कालापानी में 32, कुटी में 30, पंचाचूली में 35 सेमी तक बर्फबारी हुई। इसके अलावा खलिया टॉप, हसलिंग, राजरंभा और छिपलाकेदार में भी हल्की बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के बाद जिले में एक बार फिर ठंड लौट आई है। शुक्रवार को धूप तो निकली। पूरे दिन ठंड का असर बना रहा। इससे लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंड का सबसे अधिक असर मजदूरी करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। ठंड के चलते अस्पताल में सर्दी, जुकाम समेत कई बीमारियों के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और विद्युत संचालित यंत्र ब्लोअर और हीटर का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। क्षेत्र में चल रही सर्द हवाओं से बच्चों और बुजुर्गों की मुश्किलें बढ़ गई है। धारचूला में 24 घंटे में हुई 19 एमएम बारिशपिथौरागढ़। सूखे की मार झेल चुके किसानों को बरसात के शुरू होने से अच्छी फसल होने की उम्मीद हैं। 24 घंटे में धारचूला में सर्वाधिक 19 एमएम बारिश हुई है। डीडीहाट में 11, पिथौरागढ़ में 10, बेरीनाग में 8.8, गंगोलीहाट में 7 और मुनस्यारी में 4.5 बारिश हुई है। बारिश से लोगों को जहां खासी दिक्कत हुई। वहीं पिछले कई दिनों से बारिश की आश लगाए कनालीछीना, अस्कोट, धारचूला और डीडीहाट के किसानों के बारिश होने के बाद चेहरे खिल उठे हैं। किसानों ने उम्मीद जताई है कि अब अच्छी फसल होगी।

पिथौरागढ़ में 24 घंटे में 7 डिग्री लुढ़का तापमान

पिथौरागढ़। जिले के कई हिस्सों में 24 घंटे में हुई बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट हुई है। जिला मुख्यालय के अधिकतम तापमान में जहां 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। जिला मुख्यालय के साथ ही मुनस्यारी, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेरीनाग और धारचूला में भी झमाझम बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी के बाद जिला मुख्यालय के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो 24 घंटे के बाद शुक्रवार को 7 डिग्री की गिरावट के साथ 21.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तामपान भी 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीते दिवस यहां का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश और बर्फबारी के बाद मुनस्यारी के तापमान में भी गिरावट आई है। यहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें