ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़नगर पालिका ने एंचोली वार्ड में चलाया सफाई अभियान

नगर पालिका ने एंचोली वार्ड में चलाया सफाई अभियान

नगर पालिका ने एंचोली वार्ड में वृह्द स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक भी किया गया। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती के नेतृत्व में कर्मियों ने...

नगर पालिका ने एंचोली वार्ड में चलाया सफाई अभियान
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 06 Oct 2017 03:39 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका ने एंचोली वार्ड में वृह्द स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक भी किया गया। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती के नेतृत्व में कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान पालिका कर्मियों और स्थानीय लोगों ने एंचोली वार्ड में बंद पड़ी नालियों और रास्तों की सफाई की। पालिका अध्यक्ष खाती ने स्वच्छता अभियान में साथ देने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पालिका नगर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर है। इस दौरान सभासद त्रिलोक महर, भुवन जोशी, गणेश सामंत, मुकेश चंद, दिनेश मेहता, सुभाष पांडे, सुनील मलिक, कृपाल सहित कई पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें